[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा मंदिर में भादी अमावस्या उत्सव पर उमड़े श्रद्धालु:मंगल पाठ और मनमोहक झांकियों का दरबार सजा, रात में होगा छप्पन भोग और महाआरती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा मंदिर में भादी अमावस्या उत्सव पर उमड़े श्रद्धालु:मंगल पाठ और मनमोहक झांकियों का दरबार सजा, रात में होगा छप्पन भोग और महाआरती

चिड़ावा मंदिर में भादी अमावस्या उत्सव पर उमड़े श्रद्धालु:मंगल पाठ और मनमोहक झांकियों का दरबार सजा, रात में होगा छप्पन भोग और महाआरती

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के रानीसती दादी मंदिर में भादी अमावस्या उत्सव के तहत दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हुए। आज (10 सितंबर) दोपहर बाद धार्मिक आयोजन संपन्न हुए, जिसमें मंगल पाठ शुरू हुआ। मुंबई के राकेश बावलिया ने मंगल पाठ का वाचन किया। उनके भजनों और पाठ से भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। दिल्ली के राजकुमार रीना एंड ग्रुप ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ये कार्यक्रम दोपहर चार बजे तक चले। इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह दिखा और पूरा मंदिर परिसर दादी जी के जयकारों से गूंज उठा। चिड़ावा के रानी सती मंदिर ट्रस्ट ने इस उत्सव का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इन कार्यक्रमों के बाद रात में छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन होगा।

Related Articles