[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 14 सितंबर को विराजेंगे गांधी चौक के राजा:7 दिन तक चलेंगे गणेश महोत्सव कार्यक्रम, 17 को भंडारा और 19 को महा आरती होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 14 सितंबर को विराजेंगे गांधी चौक के राजा:7 दिन तक चलेंगे गणेश महोत्सव कार्यक्रम, 17 को भंडारा और 19 को महा आरती होगी

चिड़ावा में 14 सितंबर को विराजेंगे गांधी चौक के राजा:7 दिन तक चलेंगे गणेश महोत्सव कार्यक्रम, 17 को भंडारा और 19 को महा आरती होगी

चिड़ावा : चिड़ावा के विवेकानंद चौक में ‘गांधी चौक के राजा’ के नाम से मशहूर गणेश जी 14 सितंबर को विराजेंगे। गणेश महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा। इसका आयोजन श्री गणेश मित्र मंडल और श्री मराठा मित्र मंडल मिलकर कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप फतेहपुरिया ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को शाम 5:15 बजे गणेश पूजन के साथ होगी। इसके बाद 17 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

18 सितंबर को होंगे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम

18 सितंबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, 19 सितंबर को महा आरती और भजन संध्या का आयोजन होगा। 20 सितंबर की सुबह शुभ मुहूर्त में हवन होगा और आरती के बाद धूमधाम से डीजे के साथ गणेश जी की विदाई की जाएगी। महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए विवेकानंद चौक में मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पंडाल की हर दिन खास सजावट और डेकोरेशन, रोज प्रसाद बांटने की व्यवस्था समेत दूसरे इंतजामों पर चर्चा हुई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अध्यक्ष संदीप फतेहपुरिया, सुरेश डालमिया, रोहिताश्व महला, महेश शर्मा धन्ना, रमेश सूर्यवंशी, राजू मराठा, रविकांत भगेरिया, रवि भारतीय, महेंद्र वर्मा, विनय डालमिया, अंकित डालमिया और जगत सिंह महला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles