सिंघाना में शहरी सरकार के लिए कल मतदान:20730 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 221 प्रत्याशी मैदान में
सिंघाना में शहरी सरकार के लिए कल मतदान:20730 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 221 प्रत्याशी मैदान में
सिंघाना : शहरी सरकार के चुनाव के दूसरे चरण में कल सिंघाना में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 35 वार्ड हैं, जिनके लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 221 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 31 और कांग्रेस के 32 उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी 158 प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों से हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। वे आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं।
यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है। सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में कुल वोटर 20730 है। पुरूष वोटर 10928, महिला वोटर 9802, थर्ड जेंडर -00
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365483


