[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर हमला:चुनाव नहीं लड़ने की बात को लेकर लाठी-सरियों से पीटा, एक युवक गंभीर; 2 लोग डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर हमला:चुनाव नहीं लड़ने की बात को लेकर लाठी-सरियों से पीटा, एक युवक गंभीर; 2 लोग डिटेन

सिंघाना में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर हमला:चुनाव नहीं लड़ने की बात को लेकर लाठी-सरियों से पीटा, एक युवक गंभीर; 2 लोग डिटेन

सिंघाना : झुंझुनूं के सिंघाना में वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी राजबाला सिंघाना के बेटे अशोक कुमार और उसके साथियों पर बुधवार रात हमला हो गया। आरोप है कि काले रंग की कार में आए लोगों ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। अशोक कुमार ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया है। पालिका चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होना है।

बातचीत कर रहे थे, तभी कार से आए लोग

अशोक कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह राधेश्याम सैनी के घर के पास बने बाड़े में साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां आकर रुकी। रिपोर्ट के अनुसार, कार से सुरेंद्र पुत्र माडूराम, रंगलाल उर्फ राहुल पुत्र राजू, रामअवतार पुत्र वंशीधर और 3-4 अन्य लोग उतरे। आरोप है कि उन्होंने अशोक कुमार को चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी के पति पर धमकी देने का आरोप

अशोक कुमार ने वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी अनिता सैनी पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनिता सैनी के पति मुकेश सैनी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं और उन्होंने पहले भी चुनाव से हटने के लिए धमकियां दी थीं। अशोक कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। धमकियों के कारण वह डरे हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने आरोपों को बताया निराधार

भाजपा प्रत्याशी अनिता सैनी ने इन आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उनके पति मुकेश सैनी घर पर ही थे और उन्हें सुबह झगड़े की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने की स्थिति को देखते हुए इस तरह की साजिश कर रही है।

पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि रात को दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को डिटेन भी किया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, हमले की परिस्थितियों और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles