प्रथम चरण के 9 नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न : प्रथम चरण में 76.02 प्रतिशत हुआ मतदान
274 वार्डों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, प्रशासन की व्यवस्थाओं से सुगम रही मतदान प्रक्रिया
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत जिले के 9 नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण में झुंझुनूं जिले के कुल 274 वार्डों में मतदान हुआ। इनमें नगर परिषद झुंझुनूं के 60, नगर पालिका बगड़ के 19, सुल्ताना के 25, नवलगढ़ के 45, जाखल के 20, मुकुंदगढ़ के 25, डूंडलोद के 20, खेतड़ी के 25 तथा उदयपुरवाटी के 35 वार्ड शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मतदान दलों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य किया तथा मतदाताओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान किया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।
9 नगरीय निकायों में मतदान प्रतिशत
प्रथम चरण के मतदान में नगर परिषद झुंझुनूं में 74.70 प्रतिशत, नगर पालिका बगड़ में 75.97 प्रतिशत, सुल्ताना में 81.09 प्रतिशत, नवलगढ़ में 71.6 प्रतिशत, जाखल में 79.97 प्रतिशत, मुकुंदगढ़ में 75.56 प्रतिशत, डूंडलोद में 74.32 प्रतिशत, खेतड़ी में 83.57 प्रतिशत तथा उदयपुरवाटी में 80.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को
दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा । जिसमें नगर पालिका पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ व मलसीसर में मतदान होगा ।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2364023

