[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान थमा:कुल 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ, 14 सितंबर को जारी होंगे नतीजे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान थमा:कुल 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ, 14 सितंबर को जारी होंगे नतीजे

छापर नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान थमा:कुल 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ, 14 सितंबर को जारी होंगे नतीजे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

छापर : छापर कस्बे में बुधवार को निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।कुल 25 मतदान केंद्रों पर कस्बे के कुल 17571 मतदाओं में से 13186 मतधाताओं ने मतदान कर शहर की सरकार चुनी।

प्रशासन की और से मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छ बजे तक चला। कस्बे के कुल 25 मतदान केंद्रों पर शाम छ बजे तक कुल 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

वार्ड नं 01 में कुल मतदाता 843 में से 703 मतदान,वार्ड नं 02 में 786 में से 664,वार्ड नं 03 में 637 में से 499, वार्ड नं 04 में 681 में से 497, वार्ड नं05 में 653 में से 485, वार्ड नं06 में 547 में से 336, वार्ड नं 07 में 533 में से 444, वार्ड नं 08 में 562 में से 336, वार्ड नं 09 में 503 में से 279,वार्ड नं 10 में 1068 में से 867 ने मतदान किया।

इसी प्रकार वार्ड नं 11 में 735 में से 461, वार्ड नं 12 में 607 में से 407, वार्ड नं 13 में 479 में से 333, वार्ड नं 14 में 356 में से 275, वार्ड नं 15 में 568 में से 412, वार्ड नं 16 में 688 में से 477, वार्ड नं 17 में 665 में से 476, वार्ड नं 18 में 1128 में से 895, वार्ड नं 19 में 1020 में से 792, वार्ड नं 20 में 689 में से 540, वार्ड नं 21 में 495 में से 390, वार्ड नं 22 में 596 में से 471, वार्ड नं 23 में 869 में से 662, वार्ड नं 24 में 1124 में से 896, वार्ड नं 25 में 739 में से 589 मतदाताओं ने मतदान किया।

पिछले चुनाव मेंं यहां करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों मेंं मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

मतदान से जुड़ी PHOTOS और VIDEO

वार्ड 1 के बाहर भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया।
वार्ड 1 के बाहर भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया।
रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने लोगों से बातचीत की।
रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने लोगों से बातचीत की।
बुजुर्ग महिला ने पैदल चलकर वोट डाला।
बुजुर्ग महिला ने पैदल चलकर वोट डाला।
बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर चलकर मतदान किया।
बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर चलकर मतदान किया।
मतदान केंद्र पर महिला-पुरुषों की लंबी कतार लगी हुई है।
मतदान केंद्र पर महिला-पुरुषों की लंबी कतार लगी हुई है।

Related Articles