सादुलपुर में शाम 6 तक 77.98% मतदान:शहर में 42 वोटिंग सेंटर बनाए, 14 सितंबर को होगी मतगणना
सादुलपुर में शाम 6 तक 77.98% मतदान:शहर में 42 वोटिंग सेंटर बनाए, 14 सितंबर को होगी मतगणना
सादुलपुर : सादुलपुर नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही शहर के सभी मतदान केंद्रों मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। सादुलपुर में मतदान के लिए कुल 42 केंद्र बनाए गए। इन चुनावों में 246 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शहर के अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।
45,283 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
सादुलपुर में कुल 45,283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 23,260 पुरुष, 22,022 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पहचान पत्र नहीं है तो इन दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान
यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह मतदान से वंचित नहीं होगा। ऐसे मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य वैध फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2364054

