[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्यूबवेल से तांबे की केबल चोरी:18 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्यूबवेल से तांबे की केबल चोरी:18 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

ट्यूबवेल से तांबे की केबल चोरी:18 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

हरसावा : सदर थाना पुलिस ने हरसावा छोटा गांव में ट्यूबवेल से तांबे की केबल चोरी का मामला 18 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई केबल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। सदर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि 8 सितंबर को हरसावा छोटा निवासी रिछपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। रिछपाल ने बताया कि 6 सितंबर को उनके खेत में बने ट्यूबवेल से करीब 50 फीट तांबे की केबल चोरी हो गई थी।

पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। तकनीकी और दूसरे सबूतों के आधार पर चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने प्रवीण मील उर्फ बन्टी (24) निवासी हरसावा छोटा और नितिन कुमार उर्फ देवा (19) निवासी बारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई केबल बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles