खंडेला नगरपालिका में 76.44 प्रतिशत मतदान:वार्ड 17 में फर्जी मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, शहर के 40 केंद्रों पर पड़े वोट
खंडेला नगरपालिका में 76.44 प्रतिशत मतदान:वार्ड 17 में फर्जी मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, शहर के 40 केंद्रों पर पड़े वोट
खंडेला : खंडेला में पालिका चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लंबी कतारें दिखी। चुनाव के दौरान हल्की झड़प भी सामने आई। पालिका में कुल 76.30 प्रतिशत मतदान हुआ। खंडेला नगर पालिका में कुल 30568 मतदाता हैं। इनमें से 23324 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वार्ड नंबर 17 में दो गुटों में भिड़ंत के बाद मतदान स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 तोपचिवाडा में सुरक्षा जाप्ता तैनात किया गया।
फर्जी मतदान के आरोप में भिड़े दो पक्ष
मतदान के दौरान वार्ड नंबर-17 में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी इब्राहिम खान के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी कायनात हसन के पक्ष में कथित तौर पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। बूथ पर जब तीन महिलाएं बुर्के में मतदान के लिए आईं, तो लोगों ने अन्य वार्ड से आकर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में हाथापाई भी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।



मतदान के लिए खंडेला में कुल 40 केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में 116 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 25 प्रत्याशी भाजपा के हैं, 31 कांग्रेस के हैं, जबकि बाकी 60 अन्य दलों या निर्दलीय प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में खंडेला में 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2364056

