[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में 102 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान:परिवार के साथ मतदान स्थल पहुंचीं, 85.71 प्रतिशत हुई कुल वोटिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में 102 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान:परिवार के साथ मतदान स्थल पहुंचीं, 85.71 प्रतिशत हुई कुल वोटिंग

रींगस में 102 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान:परिवार के साथ मतदान स्थल पहुंचीं, 85.71 प्रतिशत हुई कुल वोटिंग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस में पालिका चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। कस्बे में 102 साल की बुजुर्ग महिला अपने बेटे, पोते और पडपोते के साथ मतदान करने पहुंची। पालिका में कुल 85.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शहर में कुल 35 वार्ड हैं। जिनमें 35 मतदान केंद्र बनाए गए। मैदान में 125 प्रत्याशी हैं। इनमें 23 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 17 कांग्रेस, 2 आरएलपी व एक सीपीआईएम से हैं जबकि बाकी 82 अन्य हैं।

कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय भाजपा-कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। पालिका में कुल 20985 मतदाता हैं, जिनमें से 10697 पुरुष, 10288 महिला मतदाता हैं।

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची महिलाएं।
मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची महिलाएं।

102 साल की प्रभाती देवी जांगिड पत्नी गोविन्दराम बूथ नंबर 29 पर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। जिनमें बेटा प्रहलाद राय जांगिड पुत्र, प्रदीप, प्रमोद, विजय, पड़पोता गौरव, नमन और गुंजन भी उनके साथ मतदान करने पंहुचे। वहीं, वार्ड 24 के निवर्तमान पार्षद को नाम में गलती की वजह से वोट नहीं डालने दिया गया।

Related Articles