[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दिव्यांग मतदाताओं की लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी, 1,154 ने किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दिव्यांग मतदाताओं की लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी, 1,154 ने किया मतदान

दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान, पहले चरण में 85.73 प्रतिशत रहा मतदान

झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह, जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा एवं सुगमता को विशेष प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

प्रभारी अधिकारी, दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि नगर परिषद झुंझुनूं सहित बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी में दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। इन नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 1,346 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,154 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 85.73 प्रतिशत रहा।

मतदान से पूर्व दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। मतदान दिवस पर रैंप, व्हीलचेयर एवं सुगम प्रवेश की व्यवस्था के साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए स्काउट गाइड की छात्र-छात्राओं ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया ।

 

Related Articles