[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा गांव में सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा:नानू वाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा गांव में सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा:नानू वाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला

खरखड़ा गांव में सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा:नानू वाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के खरखड़ा गांव के पास नानू वाली बावड़ी के समीप नेशनल हाईवे-311 पर बुधवार को सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया।

ट्रेलर नवलगढ़ से सीमेंट भरकर हरियाणा की ओर जा रहा था। बंधा भीतर के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। पलटने के बाद ड्राइवर ट्रेलर के अंदर फंस गया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने मशक्कत कर ड्राइवर को निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना देरी किए ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

सड़क पर फैला सीमेंट, यातायात हुआ प्रभावित

ट्रेलर पलटने के बाद उसमें भरा सीमेंट सड़क पर फैल गया। हादसे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर पलटे ट्रेलर के कारण दूसरे वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनहानि नहीं, ट्रेलर हटाने में जुटे लोग

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और संबंधित लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सड़क पर पलटे ट्रेलर को हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास शुरू किए गए।

Related Articles