झुंझुनूं में पार्षद प्रत्याशी के पति से मारपीट, कपड़े फाड़े:पुलिस के सामने माकपा नेता ने की नारेबाजी; खेतड़ी में 83.53% वोटिंग हुई
झुंझुनूं में पार्षद प्रत्याशी के पति से मारपीट, कपड़े फाड़े:पुलिस के सामने माकपा नेता ने की नारेबाजी; खेतड़ी में 83.53% वोटिंग हुई
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 9 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जगह विवाद और तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। नगर परिषद के वार्ड 18 के बूथ नंबर 24 पर BLO पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगे। निर्दलीय प्रत्याशी सहीराम बराला की शिकायत पर निर्वाचन टीम ने BLO का मोबाइल जब्त कर उसे बूथ से हटा दिया। RO रामकरण सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। शिकायत में BLO पर प्रत्याशियों के साथ मिलकर मतदान प्रभावित करने और एक पार्टी प्रत्याशी का फोन अटेंड करने का आरोप लगाया गया।
वार्ड-2 के नोबल पब्लिक स्कूल स्थित बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। वहीं वार्ड-11 में दूसरे वार्ड का एजेंट मिलने पर उसे बूथ से हटा दिया गया। इस बीच झुंझुनूं के वार्ड 53, 19 और 31 के बूथ नंबर 45 और बगड़ के बूथ नंबर 9 और 17 पर EVM में तकनीकी खराबी आई। निर्वाचन टीम ने मशीनें बदलकर मतदान दोबारा शुरू कराया।
नवलगढ़ में सबसे कम 71.10 प्रतिशत मतदान
शाम 6 बजे तक खेतड़ी नगर पालिका में सबसे ज्यादा 83.53 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। वहीं सुलताना में 81.09 प्रतिशत, उदयपुरवाटी में 80.69 प्रतिशत और जाखल में 79.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
झुंझुनूं नगर परिषद में 74.70 प्रतिशत, बगड़ में 75.97 प्रतिशत, डूंडलोद में 74.32 प्रतिशत और मुकुंदगढ़ में 75.56 प्रतिशत मतदान हुआ। नवलगढ़ में सबसे कम 71.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विधायक राजेंद्र भांबू ने वार्ड-47 में मतदान किया और भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया। निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने वार्ड-38 के न्यू गेस्ट हाउस केंद्र पर वोट डाला।
वार्ड 35 में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा
नगर परिषद के वार्ड 35 में मतदान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब माकपा प्रत्याशी की ओर से फर्जी वोटिंग कराने और मतदान केंद्र के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी पर कथित रूप से उसका साथ देने का आरोप लगाया गया। आरोपों के बाद समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर बहस और हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान पुलिस ने माकपा नेता महिपाल पूनियां को वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इस पर महिपाल पूनिया ने विरोध जताया। मुझे गाड़ी में बैठाकर दिखाओ। इसके बाद माहौल और गरमा गया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कुछ देर तक पुलिस और प्रत्याशी के समर्थकों के बीच तीखी बहस होती रही। बाद में अधिकारियों ने समझाइश कर माहौल शांत कराया।
झुंझुनूं में मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। विवाद की सूचना वाले मतदान केंद्रों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया। भास्कर से बातचीत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ जगह विवाद की स्थिति बनी है, लेकिन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया है।
पुलिस अधीक्षक ने QRT की दो गाड़ियों और एक RAC वैन सहित सैकड़ों पुलिस जवानों के साथ विवाद वाले वार्ड नंबर 2 में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को देखते ही आसपास खड़े कई लोग वहां से चले गए। इसके बाद टीम ने वार्ड नंबर 1 के भूरासर गांव में भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मतदान कर चुके मतदाताओं को मतदान केंद्र से दूर भेजा गया।
वार्ड नंबर 14 में पार्षद प्रत्याशी के पति से मारपीट
- झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के पीरू सिंह सर्किल स्थित पंचायत समिति मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 2 बजे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।
- भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्मला देवी के पति मनोज कुंडलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
- आरोप है कि भाजपा की महिला प्रत्याशी से भी धक्का मुक्की की गई। सूचना पर एएसपी देवेंद्र राजावत मौके पर पहुंचे और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई।
अब देखिए- वोटिंग से जुड़ी तस्वीरें











देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363869

