प्राचार्या मधु कंवल राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित
शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मानव जन जागृति संस्थान की ओर से चौमूं स्थित कोजी होटल के सभागार में द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसरा की प्राचार्या मधु कंवल को शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनराज कांटीवाल ने बताया कि प्रदेशभर से प्राप्त 491 आवेदनों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन सम्मान के लिए किया गया। समारोह में मधु कंवल को माल्यार्पण, दुपट्टा, साफा एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव सुबीर कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुनीता दामिनी गुप्ता, जीसी राय, डॉ. रणजीत महरानियां, डीवाईएसपी सोनचंद लाडना एवं प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन याकुब बावड़ी, पवन चलावरिया एवं डॉ. कैलाशचंद मोरदिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362186

