[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव: मतदान दिवस पर संबंधित निकाय क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव: मतदान दिवस पर संबंधित निकाय क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश

9 और 11 सितंबर को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मतदान दिवस पर संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। प्रथम चरण में 9 सितंबर और द्वितीय चरण में 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा।

आदेश के अनुसार जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के प्रावधान नगर निकाय चुनावों में भी लागू होंगे। इसके तहत मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत ऐसे कार्मिक, जो कामकाज के लिए किसी अन्य स्थान पर नियोजित हैं, उन्हें भी मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।

जिले में दोनों चरणों के मतदान दिवस पर संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में यह अवकाश लागू रहेगा, ताकि पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Articles