[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ ने लालपुर और मंड्रेला स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ ने लालपुर और मंड्रेला स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश

झुंझुनूं : सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को पीएचसी लालपुर और सीएचसी मंड्रेला का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, कार्मिकों की उपस्थिति, दवा एवं जांच सुविधाओं तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

लालपुर स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में प्रतिदिन सर्वे करवाने तथा मच्छर रोधी गतिविधियां संचालित करने को कहा।

मंड्रेला सीएचसी में निर्धारित ड्रेस में नहीं मिले कार्मिकों को ड्रेस में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त दवाएं व जांच सुविधाएं उपलब्ध रखने, जांच रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने तथा विभागीय प्रचार सामग्री व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित करने को कहा।

सीएमएचओ ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची और उनके सुरक्षित संस्थागत प्रसव की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने नियमित निगरानी, प्रतिदिन सर्वे और पर्याप्त मात्रा में एमएलओ उपलब्ध रखने के निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Related Articles