[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरावड़ी धाम में 15 सितंबर को सजेगा विशाल जागरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरावड़ी धाम में 15 सितंबर को सजेगा विशाल जागरण

वार्षिक उत्सव में होगा भव्य भंडारा और मेला, प्रसिद्ध कलाकार देंगे भजनों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

उदयपुरवाटी : निकटवर्ती गिरावड़ी धाम स्थित संत बाबा सुरदास महाराज मंदिर परिसर में 15 सितंबर को विशाल जागरण, भंडारे और मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे विशाल जागरण से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से भंडारा शुरू होगा। भजन गायक सुरेंद्र माली, केबी नारेड़ी और केसी सैनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं तब्बू तोरावाटी और पूजा सांभर नृत्य प्रस्तुत करेंगी तथा राजेंद्र छैला हास्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।

आयोजन को लेकर दीपक वर्मा, जीतू माली के मार्गदर्शन में लोकेश कुमार, विकास गुर्जर, धर्मेंद्र वर्मा सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles