[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में व्याख्याता संगठन रेसला की बैठक:वीरेन्द्र अवाना तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने, नई कार्यकारिणी का गठन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में व्याख्याता संगठन रेसला की बैठक:वीरेन्द्र अवाना तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने, नई कार्यकारिणी का गठन किया

खेतड़ीनगर में व्याख्याता संगठन रेसला की बैठक:वीरेन्द्र अवाना तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने, नई कार्यकारिणी का गठन किया

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में व्याख्याता संगठन रेसला खेतड़ी ब्लॉक की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार बड़सरा और वीरेन्द्र यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए।

नई कार्यकारिणी का गठन किया

वीरेन्द्र अवाना को तीसरी बार रेसला खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। हरवंश शर्मा को ब्लॉक मंत्री, मोनिका डांगी को महिला मंत्री और दिनेश जांगिड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रामानंद उपाध्यक्ष, पंकज नेहरा महिला उपाध्यक्ष, यशपाल जौरासिया मीडिया प्रभारी बने। विजयपाल यादव और सीमा चाहर रेसला प्रवक्ता चुने गए। लीलाधर यादव, जयपाल यादव, मातादीन गुर्जर और सुरेंद्र ताखर को संगठन मंत्री बनाया गया। दुर्गा प्रसाद गुर्जर और संपत लाल संरक्षक, जबकि कपूरचंद सभाध्यक्ष चुने गए।

शिक्षकों के हितों पर एकजुट होने का भरोसा दिलाया

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र अवाना ने कहा कि वे संगठन की दी गई जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे। उन्होंने शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर लगातार काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। जिला संयोजक गजेंद्र कुमार और नगेंद्र कुमार जालोपिया ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

Related Articles