नवलगढ़ में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया:लर्नर्स और वीटी को सम्मानित किया, साक्षरता के महत्व के बारे में बताया
नवलगढ़ में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया:लर्नर्स और वीटी को सम्मानित किया, साक्षरता के महत्व के बारे में बताया
नवलगढ़ : नवलगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानसिंहका में मंगलवार को शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तरीय 60वां अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद कुरियन ने की। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक मुरारी लाल माली मुख्य अतिथि थे। ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी पीरामल दायमा और स्कूल के उप प्रधानाचार्य मक्खनलाल सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि मुरारी लाल माली ने बताया कि यूनेस्को हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि साल 2026 की थीम ‘लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता’ रखी गई है। उन्होंने साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की बुनियाद है। हर व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच बनाना जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद कुरियन ने कहा कि समाज में जो लोग अभी भी निरक्षर हैं, उन्हें साक्षर बनाने के लिए सबको मिलकर कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के जागरूक लोगों से साक्षरता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। ताकि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से दूर न रहे।
इस मौके पर ब्लॉक स्तर पर साक्षरता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लर्नर्स और वीटी को सम्मानित किया गया। नवलगढ़ साक्षरता प्रभारी जितेंद्र कुमार, स्वयंसेवी शिक्षक सुभाष सैनी और लर्नर चंदन देवी को साक्षरता सामग्री और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ, छात्र और साक्षरता अभियान से जुड़े अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान साक्षरता को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और निरक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362027

