[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी नायक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी नायक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

विधायक श्रवण कुमार ने किया कार्यालय का उद्घाटन, बोले-जनता का आशीर्वाद जीत का आधार

सिंघाना : नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी नायक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार रहे। विधायक ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर प्रत्याशी सुमन देवी नायक को आशीर्वाद देते हुए आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पूर्व प्रधान हरिकृष्ण यादव, नगरपालिका सिंघाना चुनाव प्रभारी मानसिंह साहरण, डीपी सैनी, अशोक नायक एवं समाजसेवी मैक्स नायक सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे

कार्यक्रम में दिनेश नायक, पंकज, महेश सैनी, निवास सैनी, दीपक नायक, मंजू देवी, भगवती सैनी, सरला, बीजू देवी सैनी, रतनी देवी, राधेश्याम नायक, लालचंद नायक और लक्ष्मण सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रत्याशी सुमन देवी नायक के समर्थन में उत्साह जताते हुए चुनाव में मजबूती से जुटने का आह्वान किया। समारोह में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

विकास और जनहित को बताया प्राथमिकता

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही वार्ड 20 में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी अभियान भी तेज होता नजर आया। प्रत्याशी सुमन देवी नायक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया जाएगा। नगरपालिका चुनाव के बीच वार्ड 20 में हुए इस कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

Related Articles