[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाड़मेर-गुड़ामालानी : बाड़मेर के गुड़ामालानी में 51 ट्रैक्टरों पर निकली बारात, ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बाड़मेरराजस्थानराज्य

बाड़मेर-गुड़ामालानी : बाड़मेर के गुड़ामालानी में 51 ट्रैक्टरों पर निकली बारात, ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

दूल्हे के पिता जेठाराम कड़वासरा ने कहा कि मेरी बारात एक ट्रैक्टर पर निकली थी। इसलिए बेटे की बारात 51 ट्रैक्टरों पर निकाली है।

बाड़मेर-गुड़ामालानी : रेतीले राजस्थान में शादी के सुरीले रंग ट्रैक्टर ट्रॉलियों के एक किलोमीटर लंबे काफिले के साथ बाड़मेर में देखने को मिले। गुड़ामालानी में सगराणियों की बेरी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की ममता गोदारा के साथ हुई। सोमवार सुबह दूल्हे के घर से बारात 15 किलोमीटर दूर रोली गांव के लिए 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुई। 51 ट्रैक्टर पर करीब 200 से ज्यादा बाराती थे। दूल्हे प्रकाश चौधरी ने बताया कि मेरा परिवार किसान है। सभी खेती-बाड़ी करते हैं। किसान की पहचान ट्रैक्टर है। मेरे पिता की एक ट्रैक्टर पर बारात निकली थी। तब पूरे परिवार ने सोचा, क्यों न एक से बढ़ाकर 51 ट्रैक्टर पर बारात ले जाई जाए।

रेतीले राजस्थान में शादी के सुरीले रंग ट्रैक्टर ट्रॉलियों के एक किलोमीटर लंबे काफिले के साथ बाड़मेर में देखने को मिले। गुड़ामालानी में सगराणियों की बेरी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की ममता गोदारा के साथ हुई। सोमवार सुबह दूल्हे के घर से बारात 15 किलोमीटर दूर रोली गांव के लिए 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुई। 51 ट्रैक्टर पर करीब 200 से ज्यादा बाराती थे। दूल्हे प्रकाश चौधरी ने बताया कि मेरा परिवार किसान है। सभी खेती-बाड़ी करते हैं। किसान की पहचान ट्रैक्टर है। मेरे पिता की एक ट्रैक्टर पर बारात निकली थी। तब पूरे परिवार ने सोचा, क्यों न एक से बढ़ाकर 51 ट्रैक्टर पर बारात ले जाई जाए।

परिवार कुटुंब में 20-30 ट्रैक्टर पहले से मौजूद, किसान साथियों ने मिलकर कुल 51 ट्रैक्टर किए जमा
दूल्हे के पिता जेठाराम ने बताया कि ट्रैक्टर को धरती पुत्र का दर्जा दिया जाता है। मेरे पिता-दादा की बारात ऊंटों पर निकली थी। हमारे परिवार में 20-30 ट्रैक्टर पहले से हैं और मेरे किसान साथियों ने मिलकर कुल 51 ट्रैक्टर की सूची बनी थी। सुबह जब बारात निकली थी, तब 10-12 ट्रैक्टर और आ गए थे।

पहले किसान का साथी ऊंट था, अब ट्रैक्टर
बारातियों का कहना है कि हम लोग खेतीबाड़ी ट्रैक्टर से करते हैं, तो बारात इस पर क्यों नहीं ले जा सकते हैं? बारात गांव में पहुंची तो एक बार में इतनी संख्या में ट्रैक्टर देखकर लोग भी हैरान हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet