[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में खरीफ फसलों की क्रॉप कटिंग व विशेष गिरदावरी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में खरीफ फसलों की क्रॉप कटिंग व विशेष गिरदावरी की मांग

निराधनूं में खरीफ फसलों की क्रॉप कटिंग व विशेष गिरदावरी की मांग

निराधनूं : खरीफ फसलों को बारिश की कमी से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष कमेटी ने अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सोमवार को पटवारी ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मूंग, चौला, ग्वार और बाजरे की शीघ्र क्रॉप कटिंग कराने, प्रत्येक पटवार मंडल में विशेष गिरदावरी करवाने तथा गांवों का दौरा कर फसल नुकसान का आकलन करने की मांग की गई।

पटवारी ओमप्रकाश ने बताया कि गिरदावरी का कार्य शुरू कर दिया गया है और रेंडम नंबर भी मिल चुके हैं। जल्द ही क्रॉप कटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक प्यारेलाल कालेर, करणी राम रेपसवाल, नंदलाल सामरिया, हरिराम महला सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles