[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में 18वां पाटोत्सव और गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू:कलश यात्रा में झूमीं महिलाएं, फूलों से हुआ स्वागत; 14 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति और भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में 18वां पाटोत्सव और गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू:कलश यात्रा में झूमीं महिलाएं, फूलों से हुआ स्वागत; 14 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति और भंडारा

श्रीमाधोपुर में 18वां पाटोत्सव और गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू:कलश यात्रा में झूमीं महिलाएं, फूलों से हुआ स्वागत; 14 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति और भंडारा

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा, टीडी नाथ आश्रम में 18वां पाटोत्सव और श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया है। आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत सोमवार, 7 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। आश्रम के महंत नागा बाबा नरेश गिरी ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूलों से स्वागत किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। यात्रा में अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी सजाई गईं। कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ की पूजा की गई। इसके साथ ही मानस महात्म्य कथा का शुभारंभ हुआ।

रोज 4 घंटे होगी श्रीरामकथा

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ होगा। आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा सुनाएंगे। कथा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ धर्म से जुड़े विषयों पर भी प्रवचन होंगे।

गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत 8 सितंबर को भगवान गणेशजी का विशेष अभिषेक किया जाएगा। 13 सितंबर को गणेशजी का भव्य श्रृंगार होगा। वहीं 14 सितंबर को हवन और पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा प्रसादी, गणेशजी के दर्शन और बड़े मेले का आयोजन होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शिव अर्चन और अभिषेक भी किया जाएगा।

आश्रम में तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

पाटोत्सव और गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर आश्रम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने, श्रीरामकथा सुनने और गणेशजी के दर्शन करने की अपील की है।

Related Articles