डीएसपी बोले- डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं:ऑनलाइन गेमिंग की बजाय फिजिकल एक्टिविटी करें; साइबर अवेयरनेस के लिए हुई मैराथन
डीएसपी बोले- डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं:ऑनलाइन गेमिंग की बजाय फिजिकल एक्टिविटी करें; साइबर अवेयरनेस के लिए हुई मैराथन
सीकर : सीकर में DYSP विनोद श्योराण ने कहा- डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रोविजन कानून में नहीं है। यदि आपके पास डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कोई भी वीडियो कॉल या कॉल आता है तो उसे इग्नोर करें। उसकी सूचना साइबर पुलिस को दें, जिससे जल्द ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो।
साइबर अवेयरनेस के लिए साइबर थाना पुलिस ने रविवार को मैराथन की। इस मैराथन में सीकर की कई डिफेंस अकेडमी के स्टूडेंट और राजस्थान पुलिस के सिपाही मौजूद रहे। यह मैराथन सीकर के पुलिस टाइम ग्राउंड से शुरू हुई, जो कल्याण सर्किल सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलाया जा रहा
साइबर थाना DYSP विनोद श्योराण ने कहा- वर्तमान में साइबर अवेयरनेस के लिए साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अवेयरनेस को लेकर यह आयोजन किया गया।
इस आयोजन से मैसेज दिया गया है कि लोग ऑनलाइन गेमिंग की बजाय फिजिकल एक्टिविटी में ज्यादा फोकस करें। इससे वह किसी तरह की साइबर ठगी का शिकार होने से बचें। इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी प्राइवेट जानकारी किसी को शेयर ना करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2359364


