[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 8, 10 और 11 में कांग्रेस प्रत्याशियों का स्वागत, समर्थन का किया दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 8, 10 और 11 में कांग्रेस प्रत्याशियों का स्वागत, समर्थन का किया दावा

वार्ड 8, 10 और 11 में कांग्रेस प्रत्याशियों का स्वागत, समर्थन का किया दावा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। वार्ड 8 से मोहम्मद रफीक चौहान, वार्ड 10 से मोहम्मद हुसैन निर्माण तथा वार्ड 11 से संजय भाटी के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचने पर वार्डवासियों ने फूल-मालाओं व साफा पहनाकर स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में प्रत्याशियों ने वार्ड की सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई और जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रत्याशियों ने समर्थन के लिए वार्डवासियों का आभार जताते हुए विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया। प्रत्याशियों ने वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related Articles