[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुई प्रक्रिया में जिले के 11 नगरीय निकायों के लिए ईवीएम का बूथवार आवंटन किया गया।

सुराणा ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना निर्वाचन मशीनरी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के रेंडमाइजेशन से लेकर सुरक्षित परिवहन, भंडारण और मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी पालना की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया, ईवीएम कमिश्निंग और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। चूरू, सरदारशहर, सुजानगढ़, राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर एवं बीदासर के लिए ईवीएम का बूथवार आवंटन किया गया।

इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीणा, सीईओ श्वेता कोचर, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles