गोगाजी महाराज का भव्य जागरण आज बीदासर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
गोगाजी महाराज का भव्य जागरण आज बीदासर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
बीदासर : क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है। गोगा मेड़ी महोत्सव 2026 के अवसर पर आज शनिवार को बीदासर में गोगाजी महाराज के नाम विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोगाजी महाराज की मेड़ी पर बाल बाड़ी स्कूल के पास आयोजित होगा, जिसमें शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, “एक शाम गोगाजी महाराज के नाम” शीर्षक से आयोजित इस भव्य जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार वरुण योगी एवं प्रभु दयाल योगी अपनी प्रस्तुति देंगे।
भक्ति गीतों और जागरण के माध्यम से पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहेंगे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। गौरतलब है कि गोगाजी महाराज के मेले और जागरण राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े श्रद्धा भाव से आयोजित किए जाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354908


