[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद हवेली में चोरी की वारदात:सात कमरों के ताले तोड़े; चांदी के सिक्के, एंटीक जरी की साड़ियां और पुराने नोट ले गए चोर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

बंद हवेली में चोरी की वारदात:सात कमरों के ताले तोड़े; चांदी के सिक्के, एंटीक जरी की साड़ियां और पुराने नोट ले गए चोर

बंद हवेली में चोरी की वारदात:सात कमरों के ताले तोड़े; चांदी के सिक्के, एंटीक जरी की साड़ियां और पुराने नोट ले गए चोर

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल के पीछे सेठिया बास में छत के रास्ते आए चोरों ने एक पुरानी हवेली में घुसकर लाखों रुपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक मनोज सुराणा ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है, जहां उनका व्यापार है। गुरुवार की शाम पीछे के मकान में रहने वाले पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि आपकी हवेली के ऊपर बने कमरे और नीचे रसोई के ताले टूटे हुए हैं।

पांच अलमारियों के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान ले गए।
पांच अलमारियों के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान ले गए।

पांच अलमारियों को तोड़कर कीमती सामान ले गए चोर

शुक्रवार को परिवार ने आकर घर संभाला तो सात कमरों के ताले टूटे हुए मिले। जिनमें रखी पांच अलमारियों को तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। सुराना ने बताया कि 200 नए पुराने चांदी के सिक्के, जरी की कीमती 11 साड़ियां, 21 कांचली, एंटीक पुराने नोटों की गड्डियां समेत चोर कीमती सामान चुरा ले गए।

चोरी की सूचना पर कोतवाली थाने के एसआई पप्पूराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles