[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण:कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, भक्तों ने गोगा नृत्य किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
घांघूचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण:कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, भक्तों ने गोगा नृत्य किया

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण:कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, भक्तों ने गोगा नृत्य किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : घांघू गांव की मुख्य गोगामेड़ी में बीती रात जाहर वीर गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण हुआ। इसमें सरदारशहर की राजकुमार राव एवं पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण की शुरुआत ज्योत जलाने और गणेश वंदना के साथ हुई। गायक कलाकार रवि राव ने गोगाजी महाराज के जन्म की कथा अपनी मधुर आवाज में सुनाई।

गायक रवि राव ने पाबूजी, केलमदे का ब्यावला, जोड़ों की लड़ाई और तेजा गायन सहित गोगाजी के कई भजन सुनाए। सहयोगी गायक और डांसर राजू राज के लोकगीत पर भी दर्शक जमकर झूमे। राजू डांसर के जीण माता और बालाजी के भजनों को भी श्रोताओं ने सराहा। जागरण में भजनों के साथ-साथ रोमांचक नृत्यों ने भी दर्शकों को बांधे रखा। इस दौरान गोगा भक्तों ने गोगाजी की सांकळ और त्रिशूल के साथ गोगा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

भक्त पूर्णमल धानक ने सर्प नृत्य दिखाया। इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, केसरदेव गुरी, सत्यनारायण जांगिड़, प्यारेलाल प्रजापत, देबूराम दगल, अभय नेहरा, मुरारीलाल दर्जी, सुरेश मांजू, विजेंद्र सिहाग, अजय जांगिड़, रमेश मेघवाल, दुलाराम ढाका, चोखाराम फगेड़िया, राजवीर सिंह राठौड़, श्याम सुन्दर रेवाड़, देवकरण जांगिड़, विक्रम सिंह तंवर, मोहन लाल मांझु, ईशर राम बरड़, श्रीराम शर्मा, हनुमान प्रजापत, सुखाराम सिहाग, विनित राहड़, गोपाल बीकानेर, रामेश्वरलाल ढाका, ताराचंद भार्गव, भंवरलाल दगल, नरेंद्र प्रजापत, विजय सिंह भाम्बू और नथमल दर्जी सहित कई पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।

Related Articles