[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीडी नाथ आश्रम में 14 सितंबर को पाटोत्सव:7 सितंबर से शुरू होगा 8 दिवसीय कार्यक्रम, रामकथा और भंडारा भी होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

टीडी नाथ आश्रम में 14 सितंबर को पाटोत्सव:7 सितंबर से शुरू होगा 8 दिवसीय कार्यक्रम, रामकथा और भंडारा भी होगा

टीडी नाथ आश्रम में 14 सितंबर को पाटोत्सव:7 सितंबर से शुरू होगा 8 दिवसीय कार्यक्रम, रामकथा और भंडारा भी होगा

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पंचाली फाटक स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा, टी.डी. नाथ आश्रम में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को 18वां पाटोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे।

7 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

आश्रम के महंत नागा बाबा नरेश गिरी ने बताया- आठ दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार 7 सितंबर को होगी। इसमें सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा, व्यास पीठ पूजन और मानस महातम्य कथा का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही, रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ सुनाएंगे।

14 सितंबर को होगा कथा का समापन

कार्यक्रम में 8 सितंबर को गणेश जी का अभिषेक किया जाएगा। 13 सितंबर को गणेश जी का भव्य श्रृंगार होगा। पाटोत्सव के मुख्य दिन 14 सितंबर को हवन, पूर्णाहूति और कथा का समापन होगा। इसके बाद भंडारा प्रसादी, गणेश दर्शन और एक विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रोज शिव पूजा और अभिषेक भी किया जाएगा।

Related Articles