खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शन करवाने वाली गैंग का खुलासा:अब तक हजारों लोगों को कराए दर्शन; एक गिरफ्तार, 7 आरोपी फरार; प्राइवेट गार्ड की भी मिलीभगत
खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शन करवाने वाली गैंग का खुलासा:अब तक हजारों लोगों को कराए दर्शन; एक गिरफ्तार, 7 आरोपी फरार; प्राइवेट गार्ड की भी मिलीभगत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपए लेकर VIP दर्शन करवाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके साथी मंदिर में तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर लोगों को 1000 रुपए लेकर दर्शन करवाते थे।
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- आरोपी हंसराज उर्फ टिंकू (26) पुत्र किशनाराम धानका निवासी लाडपुर को मंदिर के पास से शुक्रवार को पकड़ा। वहीं गैंग के 7 नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी रुपए लेकर श्रद्धालुओं को VIP दर्शन करवा रहा है।
पुलिस ने आरोपी हंसराज से तीन मोबाइल जब्त किए हैं। मोबाइल में काफी संख्या में लोगों के रुपए भेजने के ट्रांजेक्शन मिले हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यदि मंदिर मैं तैनात कोई प्राइवेट गार्ड इनसे जुड़ा है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी के पास मिले 3 मोबाइल, रुपए ट्रांजेक्शन की मिली हिस्ट्री
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- खाटूश्यामजी थाना पुलिस को आरोपी हंसराज के पास से तीन मोबाइल मिले हैं। इसमें ऐसे एविडेंस हैं कि आरोपी रुपए लेकर मंदिर कमेटी में तैनात प्राइवेट गार्ड के साथ मिलकर लोगों को VIP दर्शन करवाता है। फिलहाल अब पूरी डिटेल्स चेक की जा रही है।
एसपी ने बताया- खाटूश्यामजी में VIP दर्शन के नाम पर लोगों को ठगने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। इसके अलावा भी अन्य कई शिकायतें मिली थी। इसके बाद आरोपी हंसराज को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार यह गैंग पिछले लंबे समय से खाटू में एक्टिव थी। जो हजारों की संख्या में लोगों को VIP दर्शन करवा चुकी है। अब पूरी डिटेल्स चेक होने के बाद ही एग्जैक्ट फिगर मालूम हो सकेगा।
पुलिस ने आरोपी हंसराज और उसकी गैंग के मेंबर सागर गुर्जर, मोंटू शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद, दीपक, शेखर और महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पहली बार इस तरह की गैंग पर खाटूश्यामजी में मुकदमा दर्ज हुआ है।
भीड़ के अकॉर्डिंग दर्शन की रेट बदलते
पुलिस के अनुसार आरोपी हंसराज और उसकी गैंग के मेंबर भीड़ के हिसाब से दर्शनों की रेट चेंज करते। यदि किसी दिन भीड़ कम रहती उस दिन प्रति व्यक्ति के 1 हजार रुपए लेते थे। वीकेंड और एकादशी, द्वादशी के मौके पर रेट बढ़ाकर डबल या तीन गुना कर देते।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2354911


