पाटन में दो ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर घायल:क्रेन से निकाला, जवाहर नवोदय स्कूल के सामने हादसा
पाटन में दो ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर घायल:क्रेन से निकाला, जवाहर नवोदय स्कूल के सामने हादसा
पाटन : पाटन कस्बे में शुक्रवार शाम जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने दो ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नीमकाथाना की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में जाकर पाटन की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
दो क्रेन से ड्राइवर को निकाला
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद एक ट्रेलर का चालक सत्यप्रकाश पुत्र रामसिंह निवासी रामपुरा अपने ट्रेलर के केबिन में फंस गया था। सूचना मिलते ही थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो क्रेन बुलाकर घायल सत्यप्रकाश को केबिन से बाहर निकाला। घायल को तुरंत इलाज के लिए कस्बे के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2355108


