[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना निकाय चुनाव: निर्दलीयों को अलमारी-सिलाई मशीन पसंद:15-15 प्रत्याशियों ने चुना दोनों में से एक, 5 उम्मीदवारों की पसंद बनी सेब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना निकाय चुनाव: निर्दलीयों को अलमारी-सिलाई मशीन पसंद:15-15 प्रत्याशियों ने चुना दोनों में से एक, 5 उम्मीदवारों की पसंद बनी सेब

नीमकाथाना निकाय चुनाव: निर्दलीयों को अलमारी-सिलाई मशीन पसंद:15-15 प्रत्याशियों ने चुना दोनों में से एक, 5 उम्मीदवारों की पसंद बनी सेब

नीमकाथाना : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतर गए हैं। नीमकाथाना नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नगर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है।

निर्दलीय प्रत्याशियों में इस बार कुछ चुनाव चिह्नों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। निर्दलीयों की सबसे ज्यादा मांग अलमारी और सिलाई मशीन चुनाव चिह्न की रही। दोनों चुनाव चिह्न 15-15 निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित किए गए। इसके बाद सेव चुनाव चिह्न भी प्रत्याशियों की पसंद में रहा, जिसे 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुना।

चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे। प्रचार के दौरान प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न को मतदाताओं तक पहुंचाने और उसकी पहचान बनाने पर जोर देंगे। नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने से चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने की संभावना है।

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनके अधिकृत चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमल के फूल, कांग्रेस प्रत्याशी हाथ के पंजे और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को बोतल के चुनाव चिह्न के साथ मैदान में है। इस तरह उपलब्ध आंकड़ों में अलमारी और सिलाई मशीन सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले चुनाव चिह्न रहे। दोनों को बराबर संख्या में 15-15 प्रत्याशियों ने चुना है।

Related Articles