[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में महिला प्रत्याशियों की भागीदारी बढ़ी:106 पुरुष और 82 महिला प्रत्याशी मैदान में, 9 सितंबर को होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में महिला प्रत्याशियों की भागीदारी बढ़ी:106 पुरुष और 82 महिला प्रत्याशी मैदान में, 9 सितंबर को होगा मतदान

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में महिला प्रत्याशियों की भागीदारी बढ़ी:106 पुरुष और 82 महिला प्रत्याशी मैदान में, 9 सितंबर को होगा मतदान

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 वार्डों में कुल 188 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 106 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस वजह से भी महिलाओं में चुनाव लड़ने का उत्साह बढ़ा है। पार्षद बनने की दौड़ में महिला प्रत्याशियों की सक्रियता चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकती है।

वार्ड संख्या 5 में सबसे कम चार उम्मीदवार हैं। वहीं, वार्ड संख्या 21 में सबसे अधिक 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन वार्डों में चुनावी मुकाबला खास दिलचस्प माना जा रहा है। नामांकन वापसी के बाद सभी वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ में अधिक प्रत्याशी होने से मुकाबला बहुकोणीय बन गया है।

अब प्रत्याशियों का पूरा जोर प्रचार अभियान पर रहेगा। वे मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार महिला प्रत्याशियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।

Related Articles