डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश
झुंझुनूं : पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन, झुंझुनूं के सभागार में जिले की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जयपुर रेंज महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, उप महानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने, आसूचना तंत्र मजबूत करने तथा सीएलजी और युवा सीएलजी सदस्यों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिस थानों में आने वाले परिवादियों के साथ विनम्र एवं शालीन व्यवहार करने तथा स्वागत कक्षों में साफ-सफाई के साथ बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। गांवों और मोहल्लों की आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी अद्यतन रखने, यातायात व्यवस्था सुधारने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के बाद पुलिस थाना सदर झुंझुनूं में युवा सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया।
डीजीपी ने पुलिस थाना सदर झुंझुनूं का निरीक्षण कर थाना परिसर, स्वागत कक्ष, हवालात, मालखाना और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2353011


