नामांकन वापसी के बाद 2407 प्रत्याशी मैदान में
548 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, 4 प्रत्याशी निर्विरोध; 19 निकायों के 555 वार्डों में होगा चुनाव
झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के 19 नगरीय निकायों के 555 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले में अब कुल 2407 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 548 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, जबकि 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिले की नगरीय निकायों में कुल 3558 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के बाद 3123 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 2407 प्रत्याशी मैदान में रह गए। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन शुक्रवार, 4 सितंबर को किया जाएगा।
झुंझुनूं में सबसे अधिक 262 प्रत्याशी
झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में सबसे अधिक 262 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। चिड़ावा में 209, सिंघाना में 221, खेतड़ी में 188, पिलानी में 177, उदयपुरवाटी में 166 और नवलगढ़ में 161 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसी तरह बगड़ में 76, सुलताना में 128, मंड्रेला में 83, विद्याविहार में 88, सूरजगढ़ में 88, बुहाना में 89, जाखल में 50, डूंडलोद में 78, मुकुंदगढ़ में 85, मंडावा में 63, बिसाऊ में 75 और मलसीसर में 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2353011


