कलेक्टर के निर्देश पर शहर में स्वच्छता अभियान तेज
प्रमुख मार्गों पर सफाई, डिवाइडरों से खरपतवार व मिट्टी-मलबा हटाया; नागरिक सुविधाओं के रखरखाव को प्राथमिकता
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शहर में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के रखरखाव का अभियान जारी है। गुरुवार सुबह नगर परिषद की टीम ने हवाई पट्टी चौराहे से झुझार सिंह सर्किल तक विशेष सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा मिट्टी-मलबा और अवांछित सामग्री हटाई गई। डिवाइडरों पर उगी खरपतवार व जंगली घास की सफाई कर सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया।
नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि सफाई के साथ पेचवर्क, डिवाइडर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवर मेनहॉल और नाली फेरोकवर समेत आवश्यक रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद की टीमें नियमित रूप से कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान सहायक अभियंता लोकेश दुल्लड़ सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
निकाय चुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के तहत ये कार्य नियमित नागरिक सेवाओं और आवश्यक रखरखाव के रूप में किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352842

