[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव: कलेक्टर आशीष मोदी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निकाय चुनाव: कलेक्टर आशीष मोदी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

लोसल में विद्यार्थियों ने दिया अधिक मतदान का संदेश, कलेक्टर ने स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को लोसल के पीएमश्री राजकीय डेराज विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष मोदी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक किया।

कलेक्टर आशीष मोदी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने घर-परिवार में मतदान को लेकर चर्चा करें और माता-पिता एवं परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से मतदान का संदेश प्रत्येक परिवार तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने लोसल में चुनाव तैयारियों और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थानीय प्रशासन के बेहतर समन्वय और टीम भावना की प्रशंसा की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौहान और नगर पालिका अधिकारियों के प्रयासों को भी सराहा।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बिना भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles