[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूटी की डिग्गी में छिपाया था 3 लाख का चिट्टा:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, मौजा खुड़िया के पास नाकाबंदी कर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्कूटी की डिग्गी में छिपाया था 3 लाख का चिट्टा:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, मौजा खुड़िया के पास नाकाबंदी कर पकड़ा

स्कूटी की डिग्गी में छिपाया था 3 लाख का चिट्टा:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, मौजा खुड़िया के पास नाकाबंदी कर पकड़ा

सरदारशहर : स्कूटी की डिग्गी में 3 लाख का चिट्टा छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरदारशहर पुलिस ने कालू रोड पर मौजा खुड़िया के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया- पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई में सरदारशहर-कालू रोड पर मौजा खुड़िया के पास नाकाबंदी की थी।

नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की, डिग्गी में मिला चिट्टा

नाकाबंदी के दौरान कालू की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की स्कूटी के चालक ने पुलिस को देखकर नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने स्कूटी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ और स्कूटी जब्त करके मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगाईसर, सरदारशहर निवासी नरेंद्र सिंह (30) पुत्र मुखराम जाट; लूणकरणसर के वार्ड 13, कालू निवासी कन्हैयालाल (31) पुत्र टीकूराम ब्राह्मण; और सिरसा जिले के सिटी डबवाली, देसू जोधा निवासी हैप्पी सिंह (29) पुत्र इकबाल सिंह मजबी सिख के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ये पता लगाने में लगी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में ओमप्रकाश यादव, प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, रामचंद्र, दिनेश कुमार और नंदनलाल शामिल थे।

Related Articles