[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में दवा विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया:औषधि नियंत्रण विभाग ने दी जानकारी, अभियान का पोस्टर जारी किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में दवा विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया:औषधि नियंत्रण विभाग ने दी जानकारी, अभियान का पोस्टर जारी किया

श्रीमाधोपुर में दवा विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया:औषधि नियंत्रण विभाग ने दी जानकारी, अभियान का पोस्टर जारी किया

श्रीमाधोपुर : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय राजस्थान के निर्देश पर श्रीमाधोपुर में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत दवा विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण सीकर के सहायक औषधि नियंत्रक राजकमल छीपा के निर्देश पर गुरुवार को आयोजित हुआ।

पोस्टर भी जारी किया

औषधि नियंत्रण अधिकारी गजानंद कुमावत ने केमिस्टों को दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने की जानकारी दी। इस दौरान आयुक्तालय की ओर से जारी स्वच्छता पखवाड़े का पोस्टर भी जारी किया गया। दवा विक्रेताओं ने अभियान में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया और दुकानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सहमति दी।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में श्रीमाधोपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा, मुकेश अग्रवाल, उमाशंकर ठठेरा, अशोक शर्मा, नरेंद्र सैनी, जीतू सैनी, सुनील छीनवाल, यशपाल वशिष्ठ, महेंद्र शर्मा, छत्रसाल सिंह और लोकेश पालीवाल सहित कई अन्य दवा विक्रेता शामिल रहे।

Related Articles