[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कोर्ट से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत के चलते करते थे चोरी, बाइक बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना कोर्ट से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत के चलते करते थे चोरी, बाइक बरामद

नीमकाथाना कोर्ट से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत के चलते करते थे चोरी, बाइक बरामद

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। कोतवाली सीआई विक्रम सिंह ने बताया- 12 अगस्त को दिन में नीमकाथाना कोर्ट परिसर से विनोद कुमार निवासी चाहर कॉलोनी की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मामले को गंभीर मानते हुए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही मुखबिरों की मदद भी ली गई। पुलिस ने कार्रवाई कर ज्ञानचंद (38) निवासी सकराय खिरोटी, थोई थाना और अरुण कुमार (32) निवासी नीमकाथाना के सिंगीवाल मोहल्ला को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करना मान लिया।

आरोपियों की बताई जगह से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। उनसे वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे की आदत के कारण अपने साथियों के साथ बाइक चोरी करते थे।

Related Articles