रतनलाल-जलधारी के पोते के सामने निर्दलीय ने नाम वापस लिया:3 बार पार्षद रहे अब कांग्रेस के समर्थन में चुनावी मैदान से हटे; अब तक 53 नामांकन वापस
रतनलाल-जलधारी के पोते के सामने निर्दलीय ने नाम वापस लिया:3 बार पार्षद रहे अब कांग्रेस के समर्थन में चुनावी मैदान से हटे; अब तक 53 नामांकन वापस
सीकर : निकाय चुनाव के नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है। सीकर में अब तक 53 लोगों ने नामांकन वापस हो गए। सीकर के एसडीएम ऑफिस में कैंडिडेट लगातार अपने नामांकन वापस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही बागी नामांकन वापस ले रहे हैं।
वार्ड 11 से बीजेपी ने पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के पोते यश जलधारी को उतारा है। अब उनके सामने निर्दलीय नामांकन करने वाले प्रत्याशी प्रतीक ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वार्ड
23 में निर्दलीय नामांकन करने वाले अब्दुल जब्बार ने अपना नाम वापस ले लिया है। जो तीन बार पार्षद रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट कट गया। अब कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।
कल सिंबल होंगे अलॉट
बता दें कि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी होगी। इसके बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को सिंबल अलॉट किए जाएंगे। नामांकन वापसी पूरी होने के बाद हर वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352646