[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में गोगाजी धाम पर मेले की तैयारी शुरू:5 सितंबर को होगा तीन दिवसीय मेले का आगाज, चूने में दूध डालकर चढ़ाई खोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में गोगाजी धाम पर मेले की तैयारी शुरू:5 सितंबर को होगा तीन दिवसीय मेले का आगाज, चूने में दूध डालकर चढ़ाई खोल

खेतड़ी में गोगाजी धाम पर मेले की तैयारी शुरू:5 सितंबर को होगा तीन दिवसीय मेले का आगाज, चूने में दूध डालकर चढ़ाई खोल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोगाजी धाम मेहाड़ा में तीन दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला 5 सितंबर को शुरू होगा। मेले से पहले गुरुवार को ‘खोल चढ़ाई’ की रस्म हुई। भगत सूबेदार अशोक कुमार ने बताया कि हर साल तीन दिवसीय मेले से पहले पंचमी को मंदिर में खोल चढ़ाई जाती है।

आसपास के गांव से इकठ्ठा होता है दूध

इस रस्म के लिए मेहाड़ा जाटूवास, मेहाड़ा गुर्जरवास, गोरीर, दुधवा, शिमला, बसई, रामपुरा धीरजपुरा, कोराका की ढाणी, मोड़ी और हरियाणा के आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा किया जाता है। जिन किसानों के घरों में दुधारू पशु हैं, वे यह दूध मंदिर में लाते हैं।

इस दूध में चूना मिलाकर गांव के नौजवान पूरे मंदिर में पुताई करते हैं। मंदिर समिति और नवयुवक मंडल मेहाड़ा के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर में पुताई की। दोपहर में झंडा चढ़ाने की रस्म भी हुई। इस दौरान ‘गोगा बाबा की जय’ के जयकारों के साथ मंदिर में झंडा चढ़ाया गया।

भंडारे का हुआ आयोजन

गोगाजी धाम परिसर में बुधवार को सिहोड़ रोड मार्केट समिति की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विनोद स्वामी, सीताराम जांगिड़, मोहनलाल स्वामी, शीशराम किरार, विक्रम गहलावत, भोलाराम किरार, भल्लूराम जांगिड़, निक्कू गहलावत, सुमेर किरार, नत्थू राम सेन और विक्रम स्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles