खेतड़ी में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक:पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-टंकी चार से सूखी
खेतड़ी में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक:पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-टंकी चार से सूखी
खेतड़ी : खेतड़ी की विजयनगर पंचायत की नाखरी की ढाणी में गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं टंकी के नीचे धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मटके फोड़कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
चार साल पहले बनी थी टंकी, अभी भी सूखी
ग्रामीणों ने बताया कि नाखरी की ढाणी में करीब चार साल पहले पानी की टंकी बनी थी। लेकिन, बनने के बाद से ही यह टंकी सूखी पड़ी है। टंकी में पानी नहीं आने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी कोई पक्का समाधान नहीं हुआ।
गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण टंकी के पास जमा हो गए। महिलाओं ने मटके फोड़कर अपना विरोध जताया। इसी बीच, विक्रम सैनी और रवि मरोडिया नाम के दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक पानी की समस्या हल नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगे। बाकी ग्रामीण टंकी के नीचे धरने पर बैठे रहे।

समस्या के समाधान की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में पानी की जरूरत और बढ़ जाती है। लेकिन, ढाणी में नियमित पानी नहीं आने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों को भी दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से मांग की कि बड़े अधिकारी तुरंत आकर पानी की समस्या का पक्का समाधान करें। उन्होंने चार साल से सूखी पड़ी टंकी में पानी की सप्लाई शुरू करने की भी मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी पर चढ़े युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ओमवीर, विक्रम, बाबूलाल, निवास, जगदीश, जयराम, महेंद्र, अनिल, खेमचंद, देशराज, सरदाराराम, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुनील, राजेश, सरला, कांता देवी, विमला देवी, सरोज, अनिता, संतरा, निर्मला, कंचन, ऊषा, सुनीता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352304

