[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 44 में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 44 में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

राजेंद्र सिंह राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने किया उद्घाटन, निवर्तमान कांग्रेस पार्षद समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चांदनी चौक स्थित धानुका धर्मशाला में मंगलवार शाम भाजपा के वार्ड नंबर 44 से प्रत्याशी विनय गोयनका (शेरू गोयनका) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने किया। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति दुदाराम तंवर, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम चोटिया एवं सुरेश सारस्वत मंचस्थ रहे।

राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय में भाजपा का बोर्ड बनने से विकास की कड़ी मजबूत होगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वार्ड के लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने विनय गोयनका को योग्य जनप्रतिनिधि बताते हुए वार्डवासियों से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा शहर के विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर विकास योजनाओं को गति देगी।

भाजपा प्रत्याशी विनय गोयनका ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान कांग्रेस पार्षद विजय जालान समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles