भाजपा प्रत्याशी याकिल हुसैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
राजेंद्र सिंह राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने जताया जीत का भरोसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के चमनवास स्थित वार्ड नंबर 11 में भाजपा प्रत्याशी याकिल हुसैन काजी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर वार्डवासियों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।

राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ रहा है और पार्टी प्रत्याशी शानदार जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका विकास करते हुए अमीर-गरीब के बीच की खाई को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक हरलाल सहारण ने वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सारस्वत, सतार खान एवं राधेश्याम चोटिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शब्बीर अहमद अधिवक्ता, अकरम भाटी पूर्व पार्षद, आबिद गौरी, राजू डायर, सिकंदर खोखर, इलियास तेली, साबिर लिलगर, साजिद तुगलक, इस्माइल गनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शब्बीर अहमद ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350742
