[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:निकाय चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:निकाय चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया

उदयपुरवाटी पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च:निकाय चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी कस्बे में बुधवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के मकसद से किया गया।

पुलिस के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर यह फ्लैग मार्च उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में निकाला गया। पुलिस जवानों ने शाकंभरी गेट, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पांच बत्ती, टिटेडा, जांगिड़ कॉलोनी, चुंगी नंबर तीन, नई मंडी और घूमचक्कर समेत कई इलाकों में मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में निकाय चुनाव संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संदेश भी दिया।

पुलिस ने साफ किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles