नीमकाथाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की आपत्तियां खारिज:विधायक सुरेश मोदी बोले- सरकार के दबाव में हुआ गलत फैसला, चुनौती देंगे
नीमकाथाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की आपत्तियां खारिज:विधायक सुरेश मोदी बोले- सरकार के दबाव में हुआ गलत फैसला, चुनौती देंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ आपत्तियां लगाई थीं। इन आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। इस फैसले पर विधायक सुरेश मोदी ने एसडीएम पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
विधायक मोदी ने कांग्रेस नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने वार्ड 3, 28 और 25 के प्रत्याशियों को लेकर लिखित शिकायत के साथ सबूत और दस्तावेज दिए थे। लेकिन रिटर्निंग अफसर (एसडीएम) ने इन आपत्तियों को रद्द कर दिया।
मतदाता सूची को लेकर जताई आपत्ति
विधायक मोदी ने आरोप लगाया-वार्ड 3 और 28 में मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दबाव में कुछ नाम जोड़े गए। कांग्रेस ने इन नामों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया कि उन मतदाताओं के नाम अभी भी मलकेड़ा (सीकर) और मावंडा (नीमकाथाना) की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए उनके आवेदन तक नहीं लिए गए।
वार्ड 25 के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी। विधायक ने बताया कि पुलिस जांच के बाद मामले में कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। इन धाराओं में लंबी सजा का नियम है। इसके बाद भी एसडीएम ने कांग्रेस की आपत्ति खारिज कर दी।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अभी तक आपत्तियों पर हुए फैसले की कॉपी भी नहीं दी गई है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस के कानूनी विभाग से बात की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एसडीएम के फैसले को चुनौती देगी और मामले को प्रदेश नेतृत्व के सामने भी रखेंगे।
विधायक बोले-जयपुर और देवली में रद्द हुए नामांकन
विधायक मोदी ने कहा कि नीमकाथाना कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ ठोस और तथ्यपूर्ण शिकायतें दी थीं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी ही शिकायतों के आधार पर देवली और जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं। विधायक के अनुसार जयपुर में स्क्रूटनी के दौरान आपराधिक मामला विचाराधीन होने के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया।
प्रेसवार्ता में पूर्व नपा अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव यादव, महेश मेगोतिया, सुंदरमल सैनी सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350658

