चूरू में स्टंट कर रहे बाइक सवार की गाड़ी सीज:यातायात पुलिस और कालिका टीम ने की कार्रवाई, रेलवे फाटक तोड़ने का भी आरोप
चूरू में स्टंट कर रहे बाइक सवार की गाड़ी सीज:यातायात पुलिस और कालिका टीम ने की कार्रवाई, रेलवे फाटक तोड़ने का भी आरोप
चूरू : चूरू में बुधवार शाम को एक युवक को बाइक पर स्टंट करना भारी पड़ा। चूरू-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंट कर रहे युवक की बाइक को यातायात पुलिस और कालिका टीम ने सीज कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया था।
कालिका टीम प्रभारी कोषल्या भादू ने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक से स्टंट कर रहा है, जिससे राहगीरों और दूसरे वाहनों को खतरा हो सकता है। कालिका टीम ने तुरंत इसकी जानकारी यातायात पुलिस को दी।
पुलिस को यह भी सूचना मिली कि युवक की स्टंटबाजी के कारण अग्रसेन नगर रेलवे फाटक को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर चला गया।
सूचना मिलने पर आरपीएफ के इंचार्ज नंदकिशोर भी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत युवक को थाने बुलाकर पाबंद किया है। वहीं, यातायात पुलिस ने बाइक को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350568

