[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी पदयात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:रींगस में करणी माता मंदिर के पास हादसा, गाजियाबाद का रहने वाला था मृतक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

खाटूश्यामजी पदयात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:रींगस में करणी माता मंदिर के पास हादसा, गाजियाबाद का रहने वाला था मृतक

खाटूश्यामजी पदयात्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:रींगस में करणी माता मंदिर के पास हादसा, गाजियाबाद का रहने वाला था मृतक

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर करणी माताजी मंदिर के पास एक हादसा हो गया। यहां खाटूश्यामजी की नंगे पांव पदयात्रा कर रहे एक श्रद्धालु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। मंगलवार को शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

टक्कर के बाद दूर जा गिरा श्रद्धालु

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालु कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। हादसे के बाद सड़क मार्ग पर हड़कंप मच गया। घायल श्रद्धालु को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।

उत्तरप्रदेश का रहने वाला था युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मवीर (65) पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है। वह जवाहर नगर, लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद (यूपी) का रहने वाला था। धर्मवीर अपने साथियों और परिजनों के साथ खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए आया था। सभी ने रींगस से नंगे पांव बाबा श्याम की पदयात्रा शुरू की थी।

लाखनी गांव के आगे जाने के बाद करणी माताजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने धर्मवीर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मवीर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत रींगस के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें सौंप दिया।

Related Articles